पहले दिन व्रती नहा धोकर कद्दू भात और
चने की दाल से बना भोजन तैयार करती हैं।
खाने में सेंधा नमक डाला जाता है। भोजन
को परिवार प्रसाद के रूप में ग्रहण
करता है।
दूसरे दिन व्रती निर्जला रहती हैं। सूर्य अस्त
होने के बाद शाम 6 से 7 के बीच व्रती दूध
और चावल से खीर बनाती हैं जिसे खरना
कहते हैं। पहले व्रती ही खरना का
प्रसाद ग्रहण करती हैं।
घाट पर व्रती पानी में उतरती हैं और
हाथों में सूप लेकर अस्ताचलगामी
होते सूर्य को अर्घ्य देती हैं।
घर पहुंचकर व्रती कोसी भरती हैं, इसमें
कई सारे गन्ने को चारों ओर से बांधकर
खोईछा भरा जाता है।
व्रती सूर्य की लालिमा छाने से घंटे भर
पहले ही घाट पर आ जाती हैं। उगते हुए
सूर्य को अर्घ्य देकर छठ संपन्न हो जाता है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here