वास्तु शास्त्र, प्राचीन भारतीय विज्ञान है जो दिशाओं और ऊर्जा पर आधारित है। यह आपके घर और कार्यस्थल में पाॅजिटिव एनर्जी को बढ़ावा देकर जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की लाने में मदद कर सकता है।
घर के मेन गेट को हमेशा साफ-सुथरा और आकर्षक रखें। यहां कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए और इसे अच्छी तरह से रोशनी वाला होना चाहिए।
घर या कार्यस्थल का उत्तर-पूर्व कोना सबसे पवित्र माना जाता है। इसे हमेशा साफ और खाली रखना चाहिए।
सोते समय आपका सिर दक्षिण दिशा में होना चाहिए। यह अच्छी नींद और पाॅजिटिव एनर्जी को आकर्षित करने में मदद करता है, जिससे आप सुबह तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करते हैं।
घर में कहीं भी पानी का लीकेज धन हानि का संकेत हो सकता है। तुरंत किसी भी टपकते नल या पाइप को ठीक करवाएं। पानी का लगातार बहना धन के बहने जैसा माना जाता है।
अपने घर में ऐसी तस्वीरें लगाएं जो सकारात्मकता, समृद्धि और शांति का प्रतीक हों। युद्ध, गरीबी या दुख दर्शाने वाली तस्वीरें लगाने से बचें।
कचरे के डिब्बे हमेशा घर के बाहर या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखने चाहिए। इन्हें घर के अंदर, खासकर मुख्य द्वार के पास रखने से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है।
घर में हरे-भरे पौधे लगाना शुभ होता है। तुलसी, मनी प्लांट और बांस जैसे पौधे सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं और वातावरण को शुद्ध करते हैं। कांटेदार पौधों से बचें।
घर में पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी और ताजी हवा का आना बहुत महत्वपूर्ण है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और घर का वातावरण खुशनुमा रहता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें