1. स्वच्छता का ध्यान रखें
पूजा करने से पहले स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। पूजा स्थल को भी साफ रखें।
2. शांत मन से बैठें
पूजा हमेशा शांत और प्रसन्न मन से करनी चाहिए। किसी भी तरह का गस्सा या निगेटिव चीजों को मन में न लाएं।
3. सही दिशा में मुंह करें
पूजा करते समय अपना मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर रखें। इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
4. आसन पर बैठें
जमीन पर सीधे न बैठकर किसी आसन पर बैठें। इस बात का ध्यान रखें की आप भगवान से नीचें ही हों।
5. पंचदेव का पूजन
दैनिक पूजा में पंचदेव यानी सूर्यदेव, श्री गणेश, दुर्गा, शिवजी और श्री विष्णु भगवान का ध्यान जरूर करें।
6. सही सामग्री का प्रयोग करें
भगवान को ताजे फूल, स्वच्छ जल और शुद्ध सामग्री ही चढ़ाएं। बासी या सूंघे हुए फूल न चढ़ाएं।
7. दीपक जलाएं
पूजा के दौरान घी या तेल का दीपक अवश्य जलाएं। ध्यान रखें कि दीपक से दीपक न जलाएं।
8. मंत्र जप करें
अपने आराध्य देवी-देवता के मंत्रों का सही उच्चारण करते हुए जप करें। जप करते समय माला का प्रयोग करें और उसे कपड़े से ढककर रखें।
9. आरती करें
पूजा के बाद अपने आराध्य देवी-देवता की आरती जरूर करें। आरती के बाद उस पर जल फेरकर उसे ग्रहण करें।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें