सामाजिक, आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल हों, इससे जानकारियां मिलेंगी, जनसंपर्क भी बढ़ेंगे। प्रोजेक्ट पूरा होने से प्रसन्नता रहेगी। विवादित मामले को ज्यादा तूल न दें। निवेश पर दोबारा विचार करें।
बुजुर्गों के अनुभवों से समस्याओं का समाधान आसानी से निकाल सकेंगे। छात्रों का पढ़ाई पर फोकस रहेगा। कहीं भी पैसे की लेनदेन की बात न करें। इंटरव्यू में सफलता न मिलने से निराशा रहेगी।
शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। बहुत उदारता न रखें। कोई आपकी कमजोरियों का फायदा उठा सकता है। सगे संबंधी से कहासुनी हो सकती हैं। उधार लेनदेन न करें।
सुखद समय व्यतीत होगा। उधार दिया पैसा वापस मिलने की संभावना है। नकारात्मक लोगों की गलत सलाह आपको लक्ष्य से भटका सकती है। मेहमानों की आवाजाही रहेगी। छोटी-मोटी मौसमी परेशानियां बनी रहेंगी।
दूरदराज की यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभदायक साबित होगी। बच्चों पर ज्यादा अनुशासन न लगाएं। ज्यादा क्रोध करने से बचें। अनजान लोगों के साथ व्यापारिक अनुबंध न करें।
रुके काम में सफलता मिलेगी। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान की किसी समस्या को सुलझाने में आपका सहयोग जरूरी है। जीवनसाथी का सहयोग आत्मविश्वास व संबल प्रदान करेगा।
समय चुनौतीपूर्ण है, लेकिन आप अपनी योग्यता से हर परिस्थिति का सामना कर सकेंगे। यात्रा का प्लान बनेगा, लेकिन इससे कोई लाभ नहीं होगा। ऑफिस में अधिकारियों के साथ मनमुटाव की आशंका है।
अनुकूल समय है, इसका भरपूर सदुपयोग करें। व्यर्थ की बातों पर उलझने की बजाय उन्हें नजरअंदाज करें। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
मित्र के साथ मनमुटाव दूर होंगे और संबंधों में मधुरता आएगी। असमंजस की स्थिति में अनुभवी लोगों से सलाह लें। महत्वपूर्ण दस्तावेज किसी अनजान के हाथ में न पड़ने दें। पार्टनरशिप में सावधान रहें।
पारिवार के बीच समय बिता कर मानसिक सुकून और खुशी मिलेगी। आपकी योग्यता की कद्र रहेगी। भावुकता की अधिकता की वजह से आप अपना नुकसान कर सकते हैं। तनाव वाली स्थितियों से दूर रहें।
अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें। नजदीकी धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज निवेश न करें, नुकसान की आशंका है। गैरकानूनी कामों से दूर रहें। मानसिक और शारीरिक थकान महसूस होगी।
युवाओं को अपने प्रोजेक्ट में सफलता मिलगी। ईगो और गुस्से से संबंध खराब हो सकते हैं। गैरकानूनी कामों से दूर रहें। इससे आपके मान-सम्मान और व्यवसाय पर दिक्कतें आ सकती हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें