Dharm

तुलसी शापित क्यों हैं?

पौराणिक कथाओं के मुताबिक तुलसी पूर्व जन्म में श्री हरि की परम भक्त थीं। उन्होंने खुद को श्री हरि को समर्पित कर दिया था।

एक दिन उनकी नजर एक खूबसूरत बगीचे पर पड़ी। वहां सुगंधित फूलों के पेड़ों के बीच गणेश जी ध्यान कर रहे थे।

तुलसी भगवान गणेश के रूप पर मोहित हो गईं। उन्होंने गणेश जी से विवाह करने की इच्छा जताई।

लेकिन, गणेश जी ने ब्रह्मचर्य का व्रत लिया हुआ था और विवाह करने की उनकी कोई योजना नहीं थी।

विवाह के प्रस्ताव को ठुकराने पर तुलसी क्रोधित हो गईं। उन्होंने गणेश जी को श्राप दिया कि उनकी इच्छा के विरुद्ध भी उन्हें विवाह करना पड़ेगा।

आमतौर पर गणेश जी बहुत ही शांत स्वभाव के होते हैं, लेकिन तुलसी के इस कृत्य से वे बहुत क्रोधित हुए।

उन्होंने तुलसी को श्राप दिया कि उन्हें दुर्भाग्य का सामना करना पड़ेगा और राक्षस से शादी करनी होगी और उसके अधीन रहना होगा।

तुलसी को अपनी गलती का एहसास हुआ और वह पछताने लगीं। उन्होंने भगवान गणेश से अपने श्राप को वापस लेने की प्रार्थना की।

तब गणपति ने कहा कि श्राप के अनुसार तुलसी को राक्षस से विवाह तो करना होगा, लेकिन इसके बाद वह असाधारण औषधीय गुणों वाले पौधे के रूप में जन्म लेंगी।

गणेश जी ने कहा कि वह पौधा भगवान विष्णु को भी बहुत प्रिय होगा और उसकी पत्तियां अर्पित करने से वह बहुत प्रसन्न होंगे।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here