Dharm

सोमवार, 28 जुलाई 2025 का राशिफल

आज दिन भर धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आपके व्यक्तिगत काम भी परिवार जनों के सहयोग से सुचारू रूप से चलते रहेंगे। रुपए-पैसे संबंधी लेन देन के मामलों में सावधानी बरतें।

किसी नजदीकी संबंधी के यहां धार्मिक आयोजन में जाने का निमंत्रण भी मिलेगा। किसी संबंधी अथवा मित्र के साथ छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। 

आपका कर्म और पुरुषार्थ आपको अपने काम में सफलता और उपलब्धि प्रदान करेगा।इस समय अपने स्वभाव का अवलोकन और मनन करना जरूरी है। 

किसी के साथ भी बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें। पैसे के लेनदेन संबंधी कार्यों को करते समय सावधानी बरतें। सहयोगियों और कर्मचारियों के बीच चल रहे मतभेदों का असर व्यवसायिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा।

किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी रिश्ता आने से घर में खुशी रहेगी। कभी-कभी किसी विषय पर ही गहराई से जानने की इच्छा आपको अपने विशेष लक्ष्य से भटका सकती हैं।

आपसी गलतफहमियों को समय रहते सुलझा ले, इससे संबंधों में मधुरता आएगी। युवा वर्ग कोई किसी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श अवश्य करें।

दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें, क्योंकि वाद-विवाद और लड़ाई-झगड़े होने के आसार हैं। इस समय किसी भी तरह की यात्रा को करना समय और पैसे का नुकसान ही है।

पिछले कुछ समय से चल रही समस्या किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन में हल हो जाएगी। भावुकता की बजाय चतुराई और विवेक से काम लें। दूसरों की सलाह व हस्तक्षेप से आप कंफ्यूज हो सकते हैं। 

घर में नजदीकी संबंधियों का आगमन होगा तथा घर का माहौल बहुत ही खुशनुमा और मस्त रहेगा।युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट से संबंधित कुछ ना कुछ व्यवधान आने से मायूसी रहेगी।

घर से संबंधित नई वस्तुओं की खरीदारी भी होगी। किसी समारोह में जाने का भी अवसर मिलेगा। नजदीकी संबंधियों के साथ मनमुटाव होने से घर की व्यवस्था पर असर पड़ेगा। 

खास मित्रों तथा नजदीकी संबंधियों के साथ मेल मुलाकात होगी और कोई विशेष मुद्दा आपसी सहमति से सुलझ सकता है। ओवर कॉन्फिडेंस और ईगो की वजह से मित्रों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। 

सभी कार्य मन की इच्छा अनुसार होंगे। आज की गयी मेहनत निकट भविष्य में लाभदायक द्वार खोलेगी। किसी खास वजह को लेकर यात्रा हो सकती है और सार्थक भी रहेगी।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here