जन्म से अंधे
क्यों थे धृतराष्ट्र?

Dharm

जन्म से अंधे होने की वजह से धृतराष्ट्र को सत्ता नहीं मिली, महाभारत की एक बड़ी वजह भी उनका अंधापन बना।

धृतराष्ट्र अंधे न होते तो गांधारी को जीवनभर आंखों पर पट्‌टी न बांधनी पड़ती, महाभारत का युद्ध न होता और न ही उनके पुत्र मारे जाते।

पौराणिक कथाओं के मुताबिक जीवनभर दुख भोगने वाले धृतराष्ट्र के अंधेपन की वजह उनके पूर्व जन्म के कर्म ही थे।

धृतराष्ट्र के अंधे होने के पीछे 2 कहानियां काफी प्रचलित हैं। पहली कहानी के मुताबिक पिछले जन्म में धृतराष्ट्र एक दुष्ट राजा थे।

एक बार राज्य में भ्रमण के दौरान राजा की नजर तालाब में तैरते हंसों के परिवार पर पड़ी।

राजा ने सिर्फ आनंद के लिए हंस की आंखें निकलवा लीं और उसके बच्चों को तड़पाकर मरवा दिया।

मरने से पहले उस हंस ने राजा को श्राप दिया कि अगले जन्म में तुम्हारी और तुम्हारे परिवार की भी ऐसी ही दुर्दशा होगी।

श्राप की वजह से वह दुष्ट राजा अंधे धृतराष्ट्र के रूप में जन्मा और महाभारत के युद्ध में उनका वंश समाप्त हो गया।

धृतराष्ट्र के अंधे होने की एक और कथा प्रचलित है, जो उनके पिता विचित्रवीर्य की अचानक मृत्यु से जुड़ी है।

कथा के अनुसार राजा शांतनु और सत्यवती से चित्रांगद और विचित्रवीर्य का जन्म हुआ।

शांतनु के बाद राजा बने चित्रांगद युद्ध में मारे गए और विचित्रवीर्य की बीमारी से मृत्यु हो गई।

वंश का उत्तराधिकारी न होने से चिंतित सत्यवती ने महर्षि वेदव्यास से अनुरोध किया कि वे विचित्रवीर्य की दोनों पत्नियों से पुत्र उत्पन्न करें।

सत्यवती के आदेश पर दोनों रानियां अंबिका और अंबालिका एक-एक कर वेदव्यास के कक्ष में गईं।

अंबिका जब वेदव्यास के पास पहुंचीं, तो उनका तेज देख दोनों आंखें बंद कर लीं। इस वजह से उनसे अंधे धृतराष्ट्र का जन्म हुआ।

वेदव्यास जब गर्भधारण के लिए अंबालिका से मिले तो वह भय से पीली पड़ गईं, इसलिए उन्होंने कमजोर, बीमार पांडु को जन्म दिया।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here