शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 8
जरूरी काम समय पर पूरे होंगे। प्रभावी व्यक्ति से संपर्क व्यवसाय में लाभ देगा। कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पारिवारिक वातावरण उत्तम रहेगा।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 9
समय बेहद अनुकूल है। घर में मांगलिक आयोजन संबंधी प्रोग्राम बनेंगे। व्यवसाय में खास अनुबंध मिलेंगे। प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। घर में शांति रहेगी।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 9
कोई फायदेमंद समाचार मिल सकता है। कुछ विपरीत परिस्थितियां आएंगी। अविवाहितों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में सुधार आएगा।
शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 9
किसी समस्या का हल मिलेगा। संतान संबंधी किसी शुभ कार्य की शुरुआत हो सकती है। व्यवसायिक कार्य निर्विघ्न पूरे हो जाएंगे। कोई पेमेंट रुकने से मन उदास रहेगा।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 7
धनदायक परिस्थितियां बन रही हैं। वाहन या महंगे उपकरण खराब होने से बड़ा खर्चा आ सकता है। व्यवसाय संबंधी संभावनाएं सामने आएंगी। प्रेम संबंधों में दूरियां मिटेंगी।
शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 3
मेहमानों के आने से अच्छा समय बीतेगा। उपहारों का आदान-प्रदान रहेगा। कुछ चोरी होने या किसी नुकसान की संभावना लग रही है। थकान और चिड़चिड़ेपन जैसी स्थिति रहेगी।
शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 2
सामाजिक और आध्यात्मिक दिशा में रुझान बढ़ेगा। जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। समय व्यवसाय में कुछ नया करने के पक्ष में नहीं है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 5
कोई पारिवारिक समस्या हल होगी। आय की स्थिति सुधरेगी। ऑफिशियल यात्रा संभव है। डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। जरूरी वस्तुएं, दस्तावेज आदि संभालकर रखें।
शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 9
निवेश में लाभ मिलेगा। जिम्मेदारियों की अधिकता रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कुछ व्यक्तिगत काम रुक सकते हैं।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 9
आर्थिक स्थितियां सुधरेंगी। मूल्यवान उपहार मिलेगा। ऑनलाइन खरीदारी में धोखा हो सकता है। वाहन से संबंधित खर्चे बढ़ेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 4
दिन की शुरुआत सुखद होगी। उधार या लोन से परहेज रखें। सरकारी सेवारत लोगों को उच्चाधिकारियों की तरफ से कोई अथॉरिटी मिल सकती है। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 8
किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। व्यवसाय में कुछ नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। उचित बजट बनाकर चलना जरूरी है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें