शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 9
युवा वर्ग को करियर से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। सरकारी नौकरी वालों को ज्यादा काम की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। खांसी, जुकाम जैसी समस्या रहेगी।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 5
व्यस्त दिनचर्या से कुछ राहत मिलेगी। कारोबारी विस्तार संबंधी योजनाएं बनेंगी। युवा लक्ष्य को लेकर ज्यादा मेहनत करें। दांपत्य जीवन उतना सुखद नहीं रहेगा।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 6
मेहनत के मनोनकुल परिणाम मिलेंगे। जमीन-जायदाद के मामलों में विवाद बढ़ने की स्थिति बन रही है। व्यापार में क्वालिटी सुधारें। एलर्जी और थकान जैसी समस्याएं रहेंगी।
शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 1
कोई शुभ समाचार मिलने से मन खुश रहेगा। कमीशन व कपड़े से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बनी हुई हैं। गिरने या चोट लगने जैसी ग्रह स्थिति बनी हुई है।
शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 8
वाहन या प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त संबंधी कोई गतिविधि पूरी होगी। आपके साथ ठगी हो सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में किसी सहयोगी से मनमुटाव हो सकता है।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 9
मानसिक सुकून रहेगा। कोई अनुचित कार्य आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। आय की स्थिति मंद रहेगी, हालांकि कुछ भरोसेमंद पार्टियों से आर्डर मिलते रहेंगे।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 3
ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। मन-मुताबिक ट्रांसफर की संभावना है। अति आत्मविश्वास आपके बनते कार्यों में विघ्न डाल सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 2
आपको कोई बेहतरीन उपलब्धि मिलने वाली है। पैसे के लेन-देन संबंधित मामले में सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी। पैरों में दर्द व सूजन की समस्या रहेगी।
शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 3
पुराने मतभेद व गलतफहमियां सुलझेंगी। बच्चों को अपने प्रयासों के मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। मान-हानि होने की आशंका है। पारिवारिक व्यवस्था सुखद रहेगी।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 6
विद्यार्थी अपना कोई प्रोजेक्ट पूरा करेंगे। आपकी मौजूदगी से ही काम के टारगेट पूरे हो पाएंगे। कुछ कार्यों में व्यवधान आएंगे। पति-पत्नी के संबंध मधुर होंगे।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 8
कोई खास कार्य आसानी से संपन्न हो जाएगा। युवाओं को करियर से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलेगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर में शांति रहेगी।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 8
दिनचर्या सुधरेगी। शेयर आदि में नया निवेश न करें, क्योंकि धन संबंधी कुछ नेगेटिव स्थितियां प्रतीत हो रही हैं। घर के किसी सदस्य के विवाह की योजनाएं बनेंगी।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें