Dharm

मंगलवार, 5 अगस्त 2025 का राशिफल

विवादित मामला हल होगा, आर्थिक स्थिति सुधरेगी। आपसी संबंधों में कटुता न आने दें। प्रेमी-प्रेमिका से संबंध खराब हो सकते हैं। अच्छी लाइफस्टाइल आपको हेल्दी रखेगी और इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहेगा।

खुशखबरी मिलने से ऊर्जावान महसूस करेंगे, दिन अच्छा बीतेगा। लेनदेन में सावधानी बरतें। खर्चों पर अंकुश रखें। असमंजस में जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें, मदद मिलेगी। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी।

उच्चाधिकारियों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। भाई-बहनों से मुलाकात का समय है। प्रॉपर्टी की खरीदारी की संभावनाएं हैं। गैरकानूनी कामों से दूर रहें। मौसम के प्रति लापरवाही बीमार कर सकती है।

आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। विरोधियों की गतिविधियां कामयाब नहीं होंगी। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य रहेगा। बच्चे की नकारात्मक बात को लेकर घर में तनाव रह सकता है। मौसम की वजह से पेट खराब हो सकता है।

प्रभावशाली लोगों का सान्निध्य मिलेगा। पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद से दूर रहें। कोई भी निर्णय सूझबूझ और समझदारी से लें। दांपत्य जीवन सफल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।

शुभ समाचार मिलने से नई ऊर्जा महसूस करेंगे। पारिवारिक यात्रा भी संभव है। सामान चोरी होने या खोने की आशंका है। दांपत्य जीवन में शांति रहेगी। लव पार्टनर के प्रति विश्वास और प्रेम बढ़ेगा।

योग और मेडिटेशन करें। इससे मानसिक सुकून बना रहेगा। आर्थिक परेशानियां भी आएंगी। कोई व्यवसायिक डील फाइनल करते समय सूझबूझ दिखाएं। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

अटका हुआ सरकारी मामला आज संपन्न हो सकता है। कुछ आर्थिक परेशानियां आ सकतीं हैं, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें। किसी नजदीकी संबंधी से कहासुनी की आशंका है। जिससे संबंध खराब होंगे। 

लापरवाही की वजह से बनते काम बीच में रुक सकते हैं। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। मुश्किल समय में परिवार का सहयोग रहेगा। प्रेम प्रसंगों के लिहाज से भी समय अनुकूल है।

प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी। अति आत्मविश्वास बनते कामों में विघ्न डाल सकता है। लेनदेन के मामलों में जल्दबाजी न करें।  पति-पत्नी के बीच तनाव रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। 

मित्रों, संबंधियों से मुलाकात होगी। आपके खास लोग ही गलतफहमियां पैदा कर सकते हैं, इसलिए किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदलेगी।

बनते कामों में अड़चन आएगी। मन में बेवजह गुस्सा, चिड़चिड़ापन महसूस होगा। खांसी, जुकाम जैसी समस्याएं बनी रहेंगी। आज आपके लिए भाग्यशाली रंग गुलाबी और भाग्यशाली अंक 7 है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here