Dharm

शनिवार, 30 अगस्त 2025 का राशिफल

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 3
निवेश संबंधी कार्य में लाभ होगा। घर में किसी सदस्य की विवाह संबंधी बातचीत व तैयारियों का जोर रहेगा। नौकरी में नई संभावनाएं मिलेंगी। मौसमी बीमारियों से बचें।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 4
आर्थिक स्थिति सुधारेगी। निजी संपर्क से कोई फायदेमंद ऑर्डर मिल सकता है। सरकारी सेवारत लोग अतिरिक्त कार्यभार की वजह से परेशान रहेंगे। घर का माहौल सुखद रहेगा।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 2
अत्यधिक सोच-विचार से आप अपने क्षेत्र में पिछड़ सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेगा।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 1
फाइनेंस संबंधी फैसले उचित रहेंगे। युवा वर्ग की कोई दुविधा दूर होगी। व्यवसाय संबंधी कोई भी रिस्क लेना फायदेमंद रहेगा। पति-पत्नी में वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 2
कोई स्थान परिवर्तन संबंधी योजना बनाने का अनुकूल समय है। ऑफिशियल मामलों में आपका टारगेट समय पर पूरा हो जाएगा। महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 5
उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिलने की संभावना है। खर्चों की अधिकता रहेगी। व्यवसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बाधाएं रहेंगी। गैस की समस्या परेशान करेगी। 

शुभ रंग- गहरा पीला, शुभ अंक- 9
नजदीकी लोगों से आपसी गिले-शिकवे दूर होंगे। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी है। नौकरी पेशा व्यक्ति टारगेट हासिल कर लेंगे। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 6
विद्यार्थियों व युवाओं को बेहतरीन उपलब्धि मिलने के योग हैं। कारोबार में काम की क्वालिटी सुधारेगी। भाई-बहनों के बीच खटास आ सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 3
कोई नई जानकारी हासिल होगी, जो भविष्य में लाभ देगी। व्यवसाय में मनोनुकूल परिणाम तुरंत नहीं मिलेंगे। कुछ लोग आपके खिलाफ अफवाह फैलाएंगे। घर में शांति रहेगी। 

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 6
इंश्योरेंस और बीमा संबंधी व्यवसाय में फायदा मिलेगा। नौकरी में काम का प्रेशर बढ़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कतें उठ सकती हैं। परिवार में खुशहाली रहेगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 9
प्रॉपर्टी संबंधी कोई भी कार्य करने का उचित समय है। व्यवसाय में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिलेंगे। किसी संबंधी से वाद-विवाद हो सकता है। जोड़ों व घुटनों में दर्द रहेगा। 

शुभ रंग- जामनी, शुभ अंक- 8
दिन पॉजिटिव है। रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक दिक्कतें हल होंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों की तरक्की के योग बन रहे हैं। काम का बोझ रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। 

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here