Dharm

बुधवार, 6 अगस्त 2025 का राशिफल

घर में नई वस्तु की खरीदारी संभव है। जितना परिश्रम करेंगे, उसके अनुकूल परिणाम भी हासिल होंगे। नौकरी में सहयोगीयों के बीच सामंजस्य का अभाव रह सकता है। वैवाहिक संबंधों में  सामंजस्य और प्यार बना रहेगा।

आज अतिरिक्त जिम्मेदारियां आएंगी और आप उन्हें बखूबी निभा लेंगे। व्यवसाय में कोई बड़ा आर्डर हाथ लग सकता है। कोई चोट या दुर्घटना जैसे योग बन रहे हैं, इसलिए वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

कोई बहुत बड़ी दुविधा दूर होने से मानसिक सुकून मिलेगा। नकारात्मक बातें वर्तमान पर हावी होने से संबंधों में खटास आ सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

किसी मुश्किल कार्य को अपनी मेहनत से हासिल कर लेंगे। किसी भी प्रकार की कागजी कार्यवाही करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें। प्रेम संबंध जल्द ही विवाह की ओर अग्रसर होंगे।

युवा वर्ग अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने से राहत महसूस करेंगे। परिवार में सुखद और खुशनुमा वातावरण रहेगा। सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द बढ़ सकता है। मौसम से अपना बचाव अवश्य रखें।

पारिवारिक वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी खुशहाली रहेगी। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती है। ऐसे में विवेक और सूझबूझ से निर्णय लें। करियर पर और अधिक ध्यान दें।

महिलाओं के लिए आज का दिन खासतौर पर उत्तम परिणाम देने वाला है। ऑफिस में माहौल व्यवस्थित बना रहेगा। व्यवसाय से संबंधित किसी भी तरह का रिस्क लेना आपको परेशानी में डाल सकता है।

अपनी काबिलियत के बल पर गर्व महसूस करेंगे। व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। गर्मी और पोल्यूशन की वजह से कुछ एलर्जी जैसी दिक्कत हो सकती है।

दिन की शुरुआत किसी खुशखबरी से होगी। तरक्की के भी उचित अवसर प्राप्त होंगे। नकारात्मक बातें डिस्टर्ब कर सकती हैं। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्य को बहुत अधिक सावधानी पूर्वक करें।

किसी महत्वपूर्ण कार्य की नींव रखने के लिए आज की ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है। घर में सुखद और सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। सरकारी नौकरी में कुछ अतिरिक्त कार्यभार आ सकता है।

प्रॉपर्टी संबंधी कोई निर्णय में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। कुछ लोगों के साथ विरोधाभास जैसी स्थिति रह सकती है। माइग्रेन या सर्वाइकल जैसी परेशानी के कारण दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है।

दिन की शुरुआत किसी सुखद घटना से होगी। सरकारी नौकरी में लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दबाव बना रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों को परिवारिक स्वीकृति मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here