ब्रह्मचारिणी की
पूजा से बढ़ता है
आत्मविश्वास
Dharm
नवरात्रि के दूसरे दिन यानी
16 अक्टूबर को मां भगवती के दूसरे रूप
ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा करें।
सुबह पूजा के समय हाथों में एक फूल
लेकर देवी का ध्यान करें। इसके बाद उन्हें
पंचामृत से स्नान कराएं, फिर फूल,
कुमकुम, सिंदूर अर्पित करें।
देवी को सफेद और सुगंधित
फूल प्रिय हैं। इसके अलावा आप कमल
का फूल भी चढ़ा सकते हैं।
लंबी उम्र के लिए मां ब्रह्मचारिणी को मिश्री,
चीनी और पंचामृत का भोग लगाएं और
'ऊं ब्रह्मचारिण्यै नम:' का जाप करें।
इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनकर मां की
पूजा करना चाहिए। यह रंग ज्ञान और सीखने
का संकेत देता है। इसके अलावा पीला रंग
उत्साह, खुशी और बुद्धि का भी प्रतीक है।
मान्यताओं के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी
की पूजा करने से त्याग, वैराग्य, सदाचार,
और संयम की वृद्धि होती है।
इससे व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है।
जिससे इंसान बिना घबराए जीवन की समस्त
चुनौतियों का सामना कर सकता है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here