भिक्षा मांगकर भी
व्रती करती हैं छठ
Dharm
जो लोग मन्नत मांगते हैं वो भिक्षा मांगकर
कर भी छठ करते हैं। इस परंपरा का
आध्यात्मिक व मनोवैज्ञानिक आधार है।
यह व्यक्ति के अहंकार को दूर करने,
मन को निर्मल व निश्चल बनाने की
सोच है।
छठ महापर्व का जुड़ाव बौद्ध धर्म से रहा है।
जैसे बौद्ध धर्म में महाअभिनिष्क्रमण,
महापरिनिर्वाण होता है, छठ को भी
महापर्व कहा जाता है।
खरना के प्रसाद में खीर ग्रहण करने की
परंपरा तब की है जब बोधगया में ज्ञान
प्राप्ति के बाद गौतम बुद्ध को सुजाता ने
खीर खिलाई थी।
उपवास, फिर खरना और फिर उपवास
की परंपरा सदियों से चली आ रही है
जो बौद्ध भिक्षुओं में रही है।
छठ पर्व के प्रसाद ठेकुआ में भी बौद्ध धर्म
की छाप है। ठेकुआ यानी जिसे ठोक कर
बनाया गया हो। ठेकुआ को अगरौटा से
बनाया जाता है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here