असुर, दैत्य, राक्षस और पिशाच में अंतर!

Dharm

पौराणिक कथाओं में असुर, दैत्य, राक्षस, पिशाच का जिक्र अक्सर आता रहता है। बुरी शक्तियों वाले ये सारे कैरेक्टर एक से लगते हैं।

लेकिन, पौराणिक ग्रंथों में इन सबकी अलग-अलग प्रवृत्ति बताई गई हैं। जानिए आखिर इन सबमें क्या अंतर है।

1. असुर
असुर कश्यप ऋषि की पत्नी दिति के पुत्र हैं। देवताओं के विरोधी असुर पाताल लोक में रहते हैं और स्वर्ग की चाह के लिए देवताओं से युद्ध करते रहते हैं।

2. दैत्य
दैत्य भी दिति के पुत्र हैं। हिरण्यकश्यप और हिरण्याक्ष जैसे शक्तिशाली दैत्य पौराणिक कथाओं में प्रमुख भूमिका निभाते रहे हैं।

3. दानव
 ये ऋषि कश्यप और दनु के पुत्र हैं। विष्णु और शिव पुराण के अनुसार दानवों का पहले अच्छा स्वभाव था, लेकिन देवताओं के अत्याचार से वे दुष्ट बन गए।

4. यक्ष
ये ऋषि विश्रवा की संतान हैं। मान्यता है कि यक्ष धरती के अंदर रहकर खजाने की रक्षा करते हैं। कुबेर यक्षों के राजा माने जाते हैं।

5. राक्षस
ऋषि विश्रवा की संतान हैं। इनकी पहली संतान रावण था। यह पृथ्वी पर रहकर इंसान और संतों को परेशान करते थे।

महाभारत में हिडिम्बा और घटोत्कच जैसे राक्षसों का वर्णन भी है, जो बहुत अच्छे थे।

6. पिशाच
मृत लोगों की बुरी आत्माएं पिशाच कहलाती हैं। पौराणिक ग्रंथों के मुताबिक पिशाच श्मशान घाट में रहते हैं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here