भगवान कृष्ण ने गीता में संन्यास और त्याग के बारे में विस्तार से चर्चा की है। आप भी जानिए दोनों में क्या अंतर है।
भगवत गीता के मुताबिक संन्यास का मतलब है सभी इच्छाओं, मोह और स्वार्थों का त्याग करना और फल की इच्छा छोड़कर परमात्मा की आराधना में लीन हो जाना।
कुछ लोगों को लगता है कि संन्यास का अर्थ भौतिक वस्तुओं को त्याग भर देना है। लेकिन, यह सच नहीं है। संन्यास सांसारिक माया-मोह से विरक्त करता है।
श्री कृष्ण ने अर्जुन को बताया था कि सच्चा सन्यासी वही है, जो बिना किसी फल की इच्छा के अपना काम करता रहे।
इसी तरह, त्याग भी संन्यास से संबंधित होकर भी उससे अलग है। इसका अर्थ अपनी आसक्ति और फल की इच्छा को ही त्याग देना है।
लेकिन, 3 कामों से मिले फल को कभी भी त्यागना नहीं चाहिए। गीता के अनुसार यज्ञ, दान और तपस्या का त्याग भी कभी नहीं करना चाहिए।
सुख और दुख की चिंता किए बिना, अपने कर्मों को भगवान को समर्पित कर देना ही सात्विक त्याग है।
प्रेम हो या भक्ति, त्याग करने से ही दोनों में सफलता मिलती है और आत्मा भी शुद्ध होती है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें