मान्यता है कि छठ पूजा में आपकी मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है। इस पूजा के दौरान बहुत से नियमों का पालन करना पड़ता है।
छठ पूजा में नियमों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कुछ गलतियां भूल से भी नहीं करनी चाहिए। इन गलतियों से पूजा सफल नहीं हो पाती।
1. संयम बनाए रखें
छठ पूजा के व्रत के दौरान आप अपना संयम न खोएं। पूजा के नियमों का सही से पालन करें।
2. झूठ न बोलें
व्रत में कभी भी झूठ न बोलें और न ही किसी का कुछ बुरा सोचें। अपनी पूजा को सच्चाई से निभाएं।
3. व्रत के नियम
व्रत के सभी नियमों को सही से निभाएं। अगर आप सूर्योदय और सूर्यास्त के समय नहाते हैं तो ताजे कपड़े ही डालें।
4. पूजा सामग्री अशुद्ध न करें
छठ घाट या पूजा की सामग्री जूठा न करें। कभी भी अगर बाहर से फल लाते हैं, तो उसे धोकर ही पूजा में इस्तेमाल करें।
5. पूजा में जल्दबाजी न करें
इस पूजा को करते समय कोई जल्दबाजी न करें। छठ पूजा को आराम से और पूरे नियमों के साथ करें।
6. गुस्सा और झगड़े से बचें
व्रत रखने वाली स्त्री या पुरूष किसी प्रकार का गुस्सा या झगड़ा न करें। घर में एक समय वातावरण बनाकर रखें। जिससे छठी मईया की कृपा होगी।
7. स्वास्थ्य का ध्यान रखें
व्रत के दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ज्यादा काम न करें, जितना हो सके, आराम करें।
8. दिखावे से बचें
पूजा-पाठ करते वक्त किसी प्रकार का दिखावा न करें। इससे आपको अपने पूजा का फल नहीं मिलता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें