भगवान शिव को समर्पित कांवड़ यात्रा के दौरान कठोर नियमों का पालन करना पड़ता है। इस दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
कांवड़ यात्रा एक धार्मिक और सात्विक यात्रा है, इस दौरान किसी भी प्रकार का नशा और नाॅनवेज भोजन का सेवन बिल्कुल न करें, यह आपकी यात्रा की पवित्रता को भंग करता है।
यात्रा के दौरान चमड़े से बनी किसी भी चीज, जैसे बेल्ट, पर्स, जूते आदि का उपयोग न करें, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चमड़े को अपवित्र माना जाता है।
कांवड़ और गंगा जल अत्यंत पवित्र माने जाते हैं, इन्हें छूने से पहले हमेशा स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें, अशुद्ध अवस्था में इन्हें स्पर्श करना अनुचित माना जाता है।
यात्रा में हजारों भक्त एक साथ चलते हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार के विवाद या झगड़े में पड़ने से बचे।
यात्रा के दौरान या किसी भी स्थिति में अपशब्दों का प्रयोग न करें, अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और हमेशा विनम्र रहें।
जब तक आप यात्रा कर रहे हैं, अपनी कांवड़ को सीधे जमीन पर न रखें, अगर आराम करना हो तो उसे किसी ऊंचे स्थान पर या स्टैंड पर रखें।
यात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है, कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकें। सार्वजनिक स्थानों को गंदा करने से बचें।
यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए बनाए गए सभी नियमों और निर्देशों का पालन करें। भीड़भाड़ वाले इलाकों में धैर्य रखें और अनुशासित रहें।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें