Trending

करें ये 8 काम, बरसेगी शनि देव की कृपा

शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। इस दिन कुछ रिवाजों का पालन कर आप शनि देव को प्रसन्न कर सकते हैं, ताकि उनकी कृपा आप पर बरसे।

1. शनिवार को करें पूजा
हर शनिवार को शनिदेव की पूजा करें। इससे वे जल्दी प्रसन्न होंगे और आपकी मुश्किलें दूर होंगी।

2. काली चीजें दान करें
शनिवार को काले कपड़े, काले तिल, उड़द की दाल या सरसों का तेल दान करें। इससे शनि देव शांत होते हैं।

3. सरसों के तेल का दीपक
हर शनिवार शाम को पीपल के पेड़ के नीचे या शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

4. हनुमान जी की पूजा
शनि देव हनुमान जी के भक्तों को परेशान नहीं करते, इसलिए हनुमान चालीसा का पाठ करें और उनकी पूजा करें।

5. जरूरतमंदों की मदद
जरूरतमंदों, गरीबों, विकलांगों और असहाय लोगों की मदद करें। शनिदेव ऐसे लोगों से प्रसन्न होते हैं।

6. शनि मंत्र का जाप
"ॐ शं शनैश्चराय नमः" या "ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः" जैसे शनि मंत्रों का नियमित जाप करें।

7. साफ-सफाई का ध्यान
अपने आसपास और घर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। शनिदेव को गंदगी पसंद नहीं है।

8. गलत कामों से बचें
झूठ बोलने, धोखा देने या किसी को परेशान करने जैसे बुरे कामों से बचें। शनि देव बुरे कर्मों का फल देते हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here