दुनिया के 6 सबसे बड़े बौद्ध देश

Dharm

दुनिया के प्रमुख और प्राचीन धर्मों में से एक बौद्ध धर्म का जन्म भारत में हुआ, जहां से यह पूरी दुनिया में फैल गया।

भले ही भारत में बौद्ध धर्म मानने वालों की संख्या कम है, लेकिन आज भी यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा धर्म है।

दुनिया में करीब 52 करोड़ लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं, जो धरती के हर महाद्वीप में फैले हुए हैं।

चीन बौद्धों की सबसे बड़ी आबादी वाला देश है, जहां 20 करोड़ बौद्ध अनुयायी रहते हैं।

6 देशों में इसे राजधर्म का दर्जा मिला हुआ है। जानिए दुनिया के ये 6 बौद्ध देश कौन से हैं।

1. कंबोडिया
यहां की 97 फीसदी आबादी बौद्ध है। यहां के संविधान में बौद्ध धर्म आधिकारिक धर्म का दर्जा दिया गया है।

2. थाईलैंड
दुनिया के दूसरे सबसे बड़े बौद्ध देश थाईलैंड में करीब 6.4 करोड़ बौद्ध रहते हैं, जो यहां की जनसंख्या का 92 फीसदी है।

3. म्यांमार
1961 से ही म्यांमार में बौद्ध धर्म को राज्य धर्म का दर्जा हासिल है। यहां के 90 फीसदी लोग इस धर्म का पालन करते हैं। 

4. भूटान
प्यू रिसर्च सेंटर की 2012 की रिपोर्ट के अनुसार भूटान की 75 फीसदी आबादी बौद्ध धर्म मानती है।

5. श्रीलंका
यहां की करीब 70 फीसदी आबादी बौद्ध धर्म का पालन करती है। ‘थेरवाद बौद्ध’ यहां का राज धर्म है।

6. लाओस
यहां की 66 फीसदी आबादी बौद्ध धर्म का पालन करती है। यहां बौद्ध धर्म की ‘थेरवाद’ शाखा का बहुत प्रभाव है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here