वह व्रत, जिससे पापमुक्त हुए पांडव
Dharm
हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बहुत महत्व है। साल में 24 से 26 एकादशी आती हैं।
इन्हीं में से एक है वैशाख मास के शुक्लपक्ष की एकादशी, जिसे मोहिनी एकादशी कहते हैं।
मान्यता है कि यह एकादशी व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करने से सारे पाप धुल जाते हैं।
पौराणिक कथा के मुताबिक सरस्वती नदी के किनारे बसे भद्रावती में धनपाल नाम का एक व्यापारी रहता था।
विष्णु भक्त धनपाल के 5 बेटे थे। सबसे छोटे बेटे धृष्टबुद्धि को जुए की लत लग गई, वह बुरे काम करने लगा।
धनपाल ने उसे घर से निकाल दिया तो वह भटकते हुए महर्षि कौंडिन्य के आश्रम पहुंचा और उनसे मदद मांगी।
महर्षि कौंडिन्य के कहने पर उसने मोहिनी एकादशी का व्रत किया और उसे मुक्ति मिल गई।
पद्मपुराण में कृष्ण ने भी युधिष्ठिर को मोहिनी एकादशी का महत्व बताया है।
इस बार मोहिनी एकादशी 19 मई को है। इस दिन सुबह भगवान विष्णु को पीले वस्त्र, पीला चंदन चढ़ाएं।
फिर घी का दीया जलाकर व्रत का संकल्प लें। 108 बार 'ओम नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here