1. विनायक चतुर्दशी, 1 फरवरी 2025
इस दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना की जाती है। साथ भगवान गणेश को उनके प्रिय भोजन का भोग लगाया जाता है।
2. बसंत पंचमी, 2 फरवरी 2025
इस दिन मां सरस्वती की पूजा बड़े धूमधाम से पूरे देश में मनाई जाती है। यह विद्या का पर्व माना जाता है।
3. स्कंद षष्ठी, 3 फरवरी 2025
इस दिन भगवान शिव के ज्येष्ठ पुत्र कार्तिकेय की जयंती मनाई जाती है।
4. नर्मदा जयंती, 4 फरवरी 2025
इस अवसर पर नर्मदा नदी की पूजा अर्चना की जाती है। गंगा की तरह नर्मदा को भी लोग मां की तरह ही पूजते हैं।
5. रथ सप्तमी, 4 फरवरी 2025
यह दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। रथ सप्तमी को सूर्य की आराधना की जाती है।
6. जया एकादशी, 10 फरवरी 2025
जया एकादशी का पर्व भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन विश्वकर्मा भगवान के भी प्रकट उत्सव के रूप में भी मनाया जाएगा।
7. द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी, 16 फरवरी 2025
विनायक चतुर्दर्शी की ही तरह यह पर्व भी भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन भी भगवान गणेश की आराधना की जाती है।
8. सीताष्टमी पर्व, 20 फरवरी 2025
इस दिन मां सीता की जयंती मनाई जाती है। इसके साथ ही माता सबरी की जयंती भी इसी दिन मनाई जाएगी।
9. महाशिवरात्रि, 21 फरवरी 2025
भगवान शिव और मां पार्वती के विवाह को समर्पित इस पर्व में बड़ा ही उमंग का माहौल रहता है।
10. फाल्गुन अमावस्या, 27 फरवरी 2025
फाल्गुन अमावस्या पितृदोष निवारण के लिए अहम माना जाता है। इस दिन पितरों का तर्पण किया जाता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें