माता पार्वती ने
सबसे पहले किया
था कजरी तीज
Dharm
हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के
कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी
तीज का व्रत रखा जाता है। इस साल
यह व्रत 2 सितंबर को रखा जाएगा।
सुहागिन महिलाओं के लिए यह व्रत
बेहद खास होता है। इस दिन सुहागिन
महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए
व्रत रखती हैं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन
माता पार्वती और भोले शंकर की
विधि-विधान पूर्वक पूजा आराधना
की जाती है।
पौराणिक कथा के मुताबिक कजरी
तीज का सबसे पहला व्रत माता
पार्वती ने ही किया था।
माता पार्वती के व्रत और तप से
प्रसन्न होकर भगवान भोले शंकर ने
उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here