Dharm

कितनी पीढ़ियों तक रहता है पितृ दोष?

पितृ दोष की वजह से लगातार संकटोंं से जूझना पड़ता है। बीमारियां और हादसे पीछा नहीं छोड़ते। इस दोष का असर कई पीढ़ियों को भुगतना पड़ता है।

पितृ दोष दरअसल एक तरह का ऋण है, जिसकी वजह पूर्वजों के अधूरे काम होते हैं। इसीलिए पीढ़ी दर पीढ़ी इससे छुटकारा नहीं मिलता। 

पूर्वजों के ऋण में पितृ ऋण, स्वयं का ऋण, मातृ ऋण, पत्नी ऋण, संबंधी का ऋण, पुत्री ऋण, जालिमाना ऋण जैसे ऋण शामिल होते हैं।

इनकी वजह से ही पितृ दोष लगता है। जानिए कितनी पीढ़ियों को भुगतना पड़ता है इस दोष का प्रकोप।

शास्त्रों के मुताबिक पिता की तरफ की 7 पीढ़ियां और मां की तरफ की 4 पीढ़ियों को पितृ दोष से जूझना पड़ता है।

पुरखों के कर्मों की भरपाई उनके बच्चों, पोते-पोतियों के भी बाद की कई पीढ़ियां करती रहती हैं और परिवार तबाह हो जाते हैं।

पितृ दोष लगने से घर में लड़ाई-झगड़े होते हैं। परिवार में कल होती रहती है। बच्चों की शादियां नहीं होतीं। शादी हो जाए तो बच्चे नहीं होते।

शास्‍त्रों के अनुसार जिस घर में मांस-मदिरा का सेवन किया जाता है, पाप कर्म होते हैं, वहां के पितृ देव नाराज रहते हैं और पूरे परिवार को कष्‍ट भोगने पड़ते हैं।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक आमतौर पर 3 पीढ़ियों तक पूर्वजों का श्राद्ध किया जाता है। जिसे पितृत्रयी कहते हैं।

पितृ पक्ष के दौरान आप पितरों का तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध, दान, और ब्राह्मण भोज के माध्यम से आशीर्वाद ले सकते हैं। 

इस अवसर पर आप गीता के 7वें अध्याय का पाठ करके भी अपने पितरों को शांति प्रदान कर सकते हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here