किन्नरों के इष्ट देव अर्धनारीश्वर और इष्ट देवी बहुचरा माता हैं इन्हें ही मुर्गे वाली माता भी कहा जाता है।
भारत में बहुचरा माता के कई मंदिर हैं लेकिन मुख्य मंदिर गुजरात के मेहसाणा में स्थित है, यह मंदिर किन्नर समुदाय की आस्था का
केंद्र है।
कुछ किन्नर कामाख्या माता की उपासना करते हैं तो कुछ काली माता की पूजा करते हैं, किन्नर अखाड़ों में देवी काली की विशेष पूजा होती है।
किन्नर अखाड़ा जूना अखाड़ा से जुड़ा हुआ है, कुंभ मेले के दौरान इसके संत जूना अखाड़े के साथ स्नान करते हैं।
नागा साधु बनने की प्रक्रिया थोड़ी अलग होती है, किन्नर संत मुंडन नहीं कराते बल्कि बालों की एक लट काटकर गंगा में प्रवाहित करते हैं।
13 अक्टूबर 2015 को उज्जैन में किन्नर अखाड़े की स्थापना हुई, पहली बार 2016 के कुंभ मेले में इन्होने भाग लिया था।
किन्नर अखाड़े की धर्म ध्वजा सफेद रंग की होती है, जिसके किनारे सुनहरे रंग के होते हैं, यह ध्वजा जूना अखाड़े के साथ ही फहराई जाती है।
2019 में किन्नर अखाड़ा प्रयागराज के अर्ध कुंभ और 2021 में हरिद्वार कुंभ में शामिल हुआ और आधिकारिक रूप से कुंभ में मान्यता प्राप्त कर चुका है।
जूना अखाड़े से जुड़े होने के बावजूद किन्नर अखाड़ा अपनी गुरु परंपरा और अपने इष्ट देवी-देवताओं की ही पूजा करते हैं।
किन्नर अखाड़ा किन्नर समुदाय को धार्मिक पहचान और सामाजिक स्वीकृति दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें