मुस्लिम देशों के
सदियों पुराने
प्रसिद्ध मंदिर
Dharm
अबू धाबी में यूएई के पहले मंदिर की खूब
चर्चा हो रही है। यूएई की तरह ही दुनिया
के कई मुस्लिम देशों में सदियों पुराने
भव्य मंदिर मौजूद हैं।
इस्लामिक देशों में मौजूद ऐसे कई मंदिरों
में आज भी पूरे विधि-विधान से हिंदू
देवी-देवताओं की पूजा की जाती है।
इंडोनेशिया के जावा में प्रम्बानन मंदिर
वहां का सबसे विशाल हिंदू मंदिर है।
यह मंदिर भगवान शिव, भगवान विष्णु
और भगवान ब्रह्मा को समर्पित है।
1200 साल पुराना प्रम्बानन मंदिर
यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल है।
बाली में सरस्वती मंदिर और जावा में
स्थित सिंघसरी शिव मंदिर भी काफी
प्रसिद्ध हैं।
बहरीन में 200 साल पुराना प्राचीन
मंदिर है। बहरीन के मनामा में मौजूद
इस मंदिर को श्रीनाथजी के मंदिर के
नाम से जानते हैं।
बहरीन का कृष्ण मंदिर खाड़ी देशों के
सबसे पुराने हिंदू मंदिरों में से एक है। इस
मंदिर की स्थापना 1817 में थट्टाई
समाज ने की थी।
दुबई की तरह ही ओमान की राजधानी
मस्कट में भी भगवान शिव का 109 साल
पुराना मंदिर है। इस मंदिर को मोतीश्वर
मंदिर के नाम से भी जाना जाता है।
मस्कट का यह शिव मंदिर ओमान के
सुल्तान के महल पास ही है। यह मंदिर
गुजराती व्यापारियों के बीच बहुत
प्रसिद्ध है।
इस्लामिक कंट्री मलेशिया की बातू
गुफाओं में कई मंदिर हैं। यहीं पर भगवान
शिव और पार्वती के ज्येष्ठ पुत्र कार्तिकेय
का मंदिर भी है।
मलेशिया में तमिल समुदाय के लोग
बड़ी संख्या में रहते हैं, जो कार्तिकेय
को मुरुगन के नाम से जानते हैं।
दुबई का शिव और कृष्ण मंदिर बहुत
पॉपुलर है। दुबई में रहने वाले हिंदू रोजाना
इस मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाते हैं।
दुबई की अल रिग्गा स्ट्रीट से कुछ दूर
स्थित शिव मंदिर का निर्माण साल
1958 में हुआ था।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भगवान
शिव का सबसे प्राचीन मंदिर कटासराज है।
इसका जिक्र महाभारत काल में
भी मिलता है।
पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में स्थित
कटासराज मंदिर का निर्माण 7वीं सदी में
हुआ था। कटासराज के परिसर में
राम मंदिर, हनुमान मंदिर भी हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here