यमदेव का मंदिर, जहां आजतक कोई नहीं गया
Dharm
कोई भी नहीं चाहता कि उसका सामना मृत्यु के देवता यमदेव से हो।
लेकिन, हिमाचल प्रदेश के चम्बा स्थित भरमोर में यमदेव का मंदिर है।
दावा किया जाता है कि दुनिया में यमदेव का यह इकलौता मंदिर है।
यमदेव के इस मंदिर के भीतर जाने से लोग डरते हैं और बाहर से ही प्रार्थना करके निकल जाते हैं।
मान्यता है कि यमदेव को समर्पित इस मंदिर में उनके अलावा कोई और नहीं प्रवेश कर सकता।
गांव के लोग बताते हैं कि मंदिर में चित्रगुप्त के लिए भी एक कमरा बनाया गया है।
माना जाता है कि इस कमरे में चित्रगुप्त इंसानों के अच्छे-बुरे कामों का लेखा-जोखा रखते हैं।
इस मंदिर के अंदर 4 दरवाजे हैं, जो सोने, चांदी, तांबे और लोहे से बने हुए हैं।
मान्यताओं के मुताबिक मृत्यु के बाद यमदूत इसी मंदिर में आत्माएं लेकर आते हैं।
गांव वाले मानते हैं कि जो ज्यादा पाप करते हैं, उनकी आत्मा लोहे के गेट से नर्क में जाती है।
जिसने पुण्य किया हो, उसकी आत्मा को सोने के गेट से स्वर्ग में प्रवेश मिलता है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here