अयोध्या में इन
स्थानों पर राम
के चिह्न

Dharm

अयोध्या में रामलला के मंदिर के साथ ही
भगवान राम से जुड़े कई स्थान हैं, जिनके
दर्शन अयोध्या जाने वाले हर श्रद्धालु को
करने चाहिए।

इन स्थानों पर भगवान राम के चिह्न
मौजूद हैं और रामलला के मंदिर से इनकी
दूरी भी ज्यादा नहीं है।

राम मंदिर से सिर्फ 500 मीटर दूर हनुमानगढ़ी है।
राम मंदिर से पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन
के बाद ही जाने की परंपरा है।

हनुमानगढ़ी स्थित हनुमान मंदिर में बाल
हनुमान मां अंजनी के गोद में बैठे हैं। मंदिर के
खुलने का समय सुबह 4 बजे से
रात 10 बजे तक है।

राम मंदिर से 1 किमी दूर छोटी देवकाली
मंदिर है। यह माता सीता की कुल देवी
का मंदिर है।

मान्यता है कि सीता ने यहां मां पावर्ती की
प्रतिमा स्थापित की थी और रोज पूजा
करने आती थीं। मंदिर सुबह से रात तक
खुला रहता है।

राम मंदिर से 1 किमी दूर ही कनक भवन है।
कैकेयी ने यह भवन राम-सीता को उपहार में
दिया था। इसी महल में वे रहते थे।

1885 में ओरछा रियासत की महारानी
वृषभानु कुंवरि जूदेवी ने वर्तमान भवन का
निर्माण करवाया। मंदिर के मुख्य गर्भगृह में
राम-माता सीताजी की प्रतिमा स्थापित है।

कनक भवन दोपहर में बंद रहता है। यहां
सुबह 9.00 बजे से दोपहर 11.30 बजे तक
और शाम को 4.30 से रात 9.30 तक
दर्शन कर सकते हैं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here