Dharm

जन्म कुंडली में लग्न का महत्व

लग्न किसी भी व्यक्ति की जन्म कुंडली का पहला भाव होता है। जन्म के समय पूर्वी क्षितिज पर उदित होने वाली राशि लग्न कहलाती है।

वैदिक ज्योतिष में लग्न का महत्व कुंडली में बहुत अधिक होता है। बिना लग्न के कुंडली को अधूरा माना जाता है। लग्न निकालने के लिए व्यक्ति के जन्म समय और स्थान का ज्ञान होना जरूरी है।

जहां एक तरफ, राशि हमारे जन्म के समय चंद्रमा की स्थिति को बताती है, वहीं दूसरी तरफ लग्न जन्म के समय पूर्वी क्षितिज पर उदित होती राशि को दिखाता है।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, लग्न ही यह तय करता है कि किसी व्यक्ति की शारीरिक बनावट, व्यक्तित्व और उसकी जीवन के प्रति क्या अप्रोच रहेगी।

व्यक्ति का स्वभाव, व्यक्तित्व, स्वास्थ्य, शरीर की बनावट, जीवन में आने वाले अवसर या चुनौतियां, भाग्य का उदय और जीवन की दिशा, लग्न के आधार पर पता चलती है।

ज्योतिष विद्या में लग्न किसी भी व्यक्ति के जीवन में झांकने की खिड़की है, क्योंकि कुंडली के पहले भाव, यानी लग्न से ही उसके बाकी 11 भाव तय होते हैं।

लग्न की कमजोर या मजबूत स्थिति, व्यक्ति के जीवन में आने वाले सुख-दुख, संघर्ष और सफलता को तय करती है।

लग्न स्वामी यानी लग्नेश के अशुभ भावों (6,8,12) में होने या अशुभ ग्रहों से प्रभावित होने से लग्न कमजोर माना जाता है।

अगर किसी व्यक्ति का लग्न मजबूत है, तो वह आत्मविश्वासी, सफल व्यक्तित्व वाला और ऊर्जावान होता है। वहीं कमजोर लग्न वाला व्यक्ति आत्मसंदेही, अस्थिरता और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से घिरा होता है।

ज्योतिष के अनुसार में लग्न ही बाहरी दुनिया में व्यक्ति की पहचान को स्थापित करता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here