Dharm

शनि देव के क्रोध से कैसे बचें?

शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। वह कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि की साढ़े साती और महादशा के दौरान सबको अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ता है।

शनि की साढ़े साती चलने पर व्यक्ति को मानसिक, आर्थिक व शारीरिक रूप से कई मुसीबतें उठानी पड़ सकती हैं।

शनि देव के क्रोध से बचने और साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के लिए आप इन कुछ उपायों को कर सकते है।

1. शनि देव के प्रकोप से बचने के लिए हर शनिवार के दिन शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं। 

इसके साथ आप हनुमान जी की उपासना करें। इससे शनि देव का प्रकोप कम होता है। 

2. शनि देव से बचने के लिए आप चिड़िया, मछली और पशुओं को दाना, पानी या चारा खिलाएं। 

3. आप शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपर में काला तिल डालकर दिपक जलाएं।

4. जितना हो सके मांस-मदिरा से बचें और इसके साथ आप किसी का भी दिल न दुखाएं। 

5. शनि के क्रोध से बचने के लिए काला तिल, काले वस्त्र, लोहा या काली उड़द दाल शनिवार के दिन किसी जरूरतमंद को दान करें।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here