पितृपक्ष में
घर में पूजा
करें या नहीं? 

Dharm

पितृपक्ष की शुरुआत हो गई है। ये भाद्रपद
महीने की पूर्णिमा तिथि से शुरू होकर
आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष की
अमावस्या तिथि को समाप्त होगा।

धार्मिक और पौराणिक मान्यता के
अनुसार पितृ पक्ष में कोई शुभ अथवा
मांगलिक कार्य नहीं किया जाता।

ऐसे में ये जानना भी जरूरी है कि घर
के देवी-देवताओं की पूजा कैसे करनी
चाहिए। रोज सुबह घर में भगवान की
पूजा-आराधना करते रहें।

पितृपक्ष के दौरान घर या मंदिर में
भगवान की पूजा के बाद पितरों का स्मरण
जरूर करें। भगवान को भोग लगाएं
तब भी उनका स्मरण करें।

बार-बार स्मरण करने से भी पितर
प्रसन्न होते हैं। भगवान के भोग के साथ कुत्ता,
कौवा और पक्षियों के लिए भोजन जरूर
निकालें और खिलाएं।

घर में पितरों की तस्वीर है तो उन्हें घर
के देवी-देवताओं की तस्वीर के साथ न रखें।
इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास
होता है और पितर नाराज होते हैं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here