भविष्य देखने की शक्ति देती हैं निद्रा देवी

Dharm

निद्रा देवी की कृपा हो जाए तो व्यक्ति सपने में भविष्य देख सकता है। उनके मंत्रों के जप से अच्छी नींद आती है।

निद्रा देवी नींद की देवी हैं। उनकी उत्पत्ति सृष्टि की रचना से पहले मानी जाती है।

मार्कंडेय पुराण के मुताबिक भगवान विष्णु योगनिद्रा में थे। चारों तरफ सिर्फ जल ही जल था।

इसी दौरान भगवान विष्णु की नाभि से कमल पर बैठे ब्रह्मा और विष्णु के कानों की मैल से मधु-कैटभ नाम के राक्षस पैदा हुए।

ब्रह्मा को देखते ही मधु और कैटभ उन्हें खाने के लिए दौड़ पड़े तो ब्रह्माजी ने भगवान विष्णु से मदद की गुहार लगाई।

विष्णु योग निद्रा में थे। तब रक्षा के लिए ब्रह्मा जी ने योगमाया की स्तुति की।

योगमाया विष्णु की आंख से प्रकट हुईं, जिससे वह जाग गए। फिर उन्होंने राक्षसों का वध किया।

इन्हीं योगमाया को निद्रा देवी के नाम से जाना जाता है। वनवास के समय उन्होंने लक्ष्मण को भी वरदान दिया था।

वनवास की पहली रात ही निद्रा देवी लक्ष्मण के सपने में आईं। तब उन्होंने वरदान मांगा कि 14 साल तक उन्हें नींद न आए।

निद्रा देवी के कहने पर लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला ने पूरे वनवास के दौरान लक्ष्मण के बदले सोना स्वीकार किया।

मान्यता है कि निद्रा देवी की कृपा से उनके भक्त सपनों में भविष्य की घटनाएं देख सकते हैं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here