प्रयागराज में हर साल माघ में संगम तट पर 45 दिन तक लाखों श्रद्धालु कल्पवास करते हैं। इस आध्यात्मिक साधना में भक्त तप, ध्यान और सादगी से जीवन व्यतीत करते हैं
मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा ने धरती को समुद्र में डूबने से बचाने के लिए प्रयागराज में दशाश्वमेध यज्ञ किया था।
इस दौरान ऋषि-मुनि भी यहां तप करने लगे, जिससे यह परंपरा शुरू हुई।
कल्पवास महाकुंभ या अर्धकुंभ से अलग है, लेकिन जब कुंभ मेला लगता है तब लाखों कल्पवासी भी संगम तट पर साधना के लिए पहुंचते हैं।
कल्पवास करने वालों को सादगी भरा जीवन बिताना होता है, वह दुकान से खरीदा हुआ भोजन नहीं खाते हैं बल्कि उन्हें खुद खाना बनाना पड़ता है।
लहसुन और प्याज के साथ-साथ बीज वाली सब्जियां जैसे की बैंगन, भिंडी, तरुई नहीं खाई जातीं क्योंकि इन्हें सुपाच्य नहीं माना जाता।
हर कल्पवासी को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में संगम स्नान करना होता है, फिर दिनभर भक्ति और सत्संग में समय बिताना होता है।
कल्पवासी दिन में सिर्फ एक बार भोजन करते हैं, सुबह और शाम हल्का नाश्ता किया जा सकता है, लेकिन वह पूरी तरह सात्विक
होना चाहिए।
पहले कल्पवास में बुजुर्गों की संख्या ज्यादा होती थी, लेकिन अब युवा भी इसका हिस्सा बनने लगे हैं।
दुनिया की भागदौड़ से दूर रहकर यह एक आध्यात्मिक डिटॉक्स का अवसर होता है जिससे मानसिक शांति मिलती है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें