जानें क्या है
27 नक्षत्रों
का गणित
Dharm
ग्रह-नक्षत्र खराब चल रहे हैं ये तो सुना होगा,
लेकिन क्या आप जानते हैं ग्रह नक्षत्र क्या
होते हैं और वैदिक ज्योतिष में नक्षत्रों का
सिद्धांत इतना महत्वपूर्ण क्यों है?
क्या आप जानते हैं कि 27 नक्षत्रों को
भी तीन हिस्सों में बांटा गया है- शुभ नक्षत्र,
मध्यम नक्षत्र और अशुभ नक्षत्र।
शुभ नक्षत्र वो होते हैं जिनमें किए गए सभी काम
सिद्ध और सफल होते हैं। इसलिए गृह प्रवेश,
शांति पाठ, शादी, पूजा, मुंडन, उपनयन
संस्कार शुभ नक्षत्र में संपन्न होते हैं।
इनमें 15 नक्षत्रों को रोहिणी, अश्विन, मृगशिरा,
पुष्य, हस्त, चित्रा, रेवती, श्रवण, स्वाति, अनुराधा,
उत्तराभाद्रपद, उत्तराषाढा, उत्तरा फाल्गुनी,
घनिष्ठा, पुनर्वसु के नाम से जाना जाता है।
मध्यम नक्षत्र के तहत वह नक्षत्र आते हैं
जिसमें आम तौर पर कोई विशेष या बड़ा काम
करना उचित नहीं, लेकिन सामान्य कामकाज
के लिहाज से कोई नुकसान नहीं होता।
इनमें जो नक्षत्र आते हैं वो हैं पूर्वा फाल्गुनी,
पूर्वाषाढ़ा, पूर्वाभाद्रपद, विशाखा, ज्येष्ठा,
आर्द्रा, मूला और शतभिषा।
अशुभ नक्षत्र में तो कभी कोई शुभ काम करना
ही नहीं चाहिए। इसके नतीजे हमेशा बुरे होते हैं
या कामकाज में बाधा जरूर आती है।
इसके तहत जो नक्षत्र आते हैं वो हैं,
भरणी, कृतिका, मघा और आश्लेषा।
ये नक्षत्र आम तौर पर बड़े और विध्वंसक
कामकाज के लिए ठीक माने जाते हैं। जैसे
बिल्डिंग गिराना, कहीं आग लगाना, विस्फोटों
का परीक्षण करना आदि के लिए
ही शुभ होते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here