कब है भाद्रपद मास
का पहला प्रदोष व्रत
Dharm
भगवान विष्णु को समर्पित भाद्रपद महीने का हिंदू
धर्म में काफी महत्व है। इस दौरान पड़ने वाली एकादशी और प्रदोष व्रत की भी काफी मान्यता है।
हर महीने दो प्रदोष व्रत पड़ते हैं, एक कृष्ण
पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दूसरा शुक्ल
पक्ष की त्रयोदशी तिथि में।
भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि
में पड़ने वाला प्रदोष व्रत इस साल 12 सितंबर
को पड़ रहा है। मंगलवार के दिन पड़ने से इसे
भौम प्रदोष व्रत कहा जाएगा।
कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 11 सितंबर को रात
11 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी और 12
सितंबर को सुबह 2 बजकर 21 मिनट पर खत्म होगी।
पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 30 मिनट से
रात 08 बजकर 49 मिनट तक का है। ये व्रत
महादेव को समर्पित है।
प्रदोष व्रत के दिन सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों पर उनकी कृपा बरसती
है और सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here