शिवलिंग कितने
तरह के होते हैं,
ऐसे समझें

Dharm

क्या कभी सोचा-जिस शिवलिंग की
पूजा करते हैं, वह किसका प्रतीक है? 

शिवलिंग के तीन हिस्से होते हैं।
पहला हिस्सा नीचे भूमिगत रहता है।
मध्य भाग में सभी ओर एक समान
सतह बनी होती है।

अंत में इसका शीर्ष भाग, जो कि
अंडाकार होता है और उसी की
पूजा की जाती है।

ये तीन भाग ब्रह्मा, विष्णु और शिव के
प्रतीक हैं। शीर्ष (शिव का प्रतीक) पर
जल चढ़ाया जाता है, जो नीचे बैठक से
बहते हुए बनाए मार्ग से निकल जाता है।

ऋषि और मुनियों की तरफ से
ब्रह्मांड के वैज्ञानिक रहस्य को समझकर
इस सत्य को लेकर स्पष्टीकरण
दिया गया है।

मुख्य रूप से शिवलिंग दो प्रकार
के होते हैं- पहला आकाशीय या उल्का
शिवलिंग और दूसरा पारद शिवलिंग।
हालांकि पुराणों के मुताबिक शिवलिंग
छह प्रकार के होते हैं।

देव लिंग, जिसे देवताओं या अन्य
प्राणियों द्वारा स्थापित किया गया। असुर लिंग,
असुरों द्वारा जिसकी पूजा की गई।
रावण ने एक शिवलिंग स्थापित किया था,
जो असुर लिंग था।

अर्श लिंग। प्राचीनकाल में अगस्त्य
मुनि जैसे संतों द्वारा स्थापित शिवलिंग
की पूजा की जाती। 

पुराण लिंग, जो पौराणिक काल में
स्थापित किया गया। मनुष्य लिंग, जिसे
प्राचीनकाल या मध्यकाल में ऐतिहासिक
 महापुरुषों, राजा-महाराजाओं
द्वारा स्थापित किए गया।

भगवान शिव किसी कारणवश
स्वयं शिवलिंग के रूप में प्रकट होते हैं,
उसे स्वयंभू लिंग कहा गया। 

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here