भारत के मंदिर और देवी-देवताओं से जुड़ी कई रहस्यमय पौराणिक कथाएं बहुत लोकप्रिय हैं।
ऐसी ही एक कथा मदुरै के ढाई हजार साल पुराने मीनाक्षी सुंदरेश्वरर मंदिर से जुड़ी है। देवी मीनाक्षी भगवान विष्णु की बहन और देवी पार्वती का अवतार मानी जाती हैं।
पौराणिक कथाओं के अनुसार मदुरै के राजा राजा मलयध्वज पांड्या और रानी कंचनमाला की कोई संतान नहीं थी। पुत्र की इच्छा से उन्होंने एक यज्ञ कराया।
जब यज्ञ पूरा हुआ तो पुत्र की जगह 3 वर्ष की एक दिव्य कन्या प्राप्त हुई। उसकी मछली की तरह बड़ी आंखें और 3 स्तन थे।
यह देखकर राजा और रानी चिंतित हो गए। तब भगवान शिव प्रकट हुए और कहा कि जब उसे योग्य वर मिल जाएगा तो तीसरा स्तन गायब हो जाएगा।
महादेव ने यह भी बताया कि राजा की तरह उनकी पुत्री भी बहादुर योद्धा होगी। राजा और रानी ने पुत्री का नाम मीनाक्षी रखा।
मीनाक्षी ने कई राजाओं को हराकर अपने साम्राज्य का विस्तार किया। एक बार वह रथ से वन पहुंचीं, जहां उन्होंने एक युवा संन्यासी सुंदरेश्वर देव को देखा।
संन्यासी को देखते ही ही मीनाक्षी को याद आ गया कि वह पार्वती का अवतार हैं और वह संन्यासी महादेव शिव हैं। इसके बाद दोनों का विवाह हो गया।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें