Dharm

क्या है रावण की नाभि का रहस्य?

यह तो सबको पता है कि रावण की नाभि में अमृत था, इसीलिए भगवान राम भी उसका वध नहीं कर पा रहे थे। लेकिन, आखिर उसकी नाभि में अमृत आया कैसे?

दरअसल, बालि से युद्ध के दौरान रावण गंभीर रूप से घायल हो गया। गहरी चोटों की वजह से उसका बचना मुश्किल था।

यह देख मंदोदरी परेशान हो गई। तब उन्होंने प्रण कर लिया कि वह न सिर्फ अपने पति रावण की रक्षा करेंगी, बल्कि उन्हें अमरता भी दिलाएंगी।

मंदोदरी अपने पिता मयदानव के पास पहुंचीं और रावण को अमृत दिलाने के लिए मदद मांगी।

मयदानव ने ही चंद्रलोक में अमृतकलश रखा था। लेकिन, देवताओं के अलावा वहां तक कोई और नहीं पहुंच सकता था।

मंदोदरी की जिद पर मयदानव ने उसे अपनी शक्तियां दे दीं, जिससे वह चंद्रलोक पहुंच गईं, जहां अमृतकलश रखा हुआ था।

लेकिन, इसके बावजूद अमृत हासिल कर पाना संभव नहीं था। अमृतकलश के चारों तरफ लावा बहता था और जहरीली गैसें निकलती थीं। कई शक्तियां उसकी रक्षा करती थीं।

तब मंदोदरी ने पता लगाया कि हर शरद पूर्णिमा को चंद्रदेव अमृतकलश बाहर निकालते हैं। मंदोदरी वहीं छिपकर पूर्णिमा का इंतजार करने लगी।

शरद पूर्णिमा का दिन आया तो चंद्र देव ने अमृत से भरा कलश बाहर निकाला। मौका पाते ही मंदोदरी ने अमृत की कुछ बूंदें चुरा लीं।

फिर लंका पहुंचकर विभीषण की मदद से रावण की नाभि में अमृत की बूंदें रख दीं। बाद में विभीषण ने यही रहस्य भगवान राम को बता दिया।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here