जानिए कैसे की
जाती है
प्राण प्रतिष्ठा

Dharm

सनातन धर्म में पाठ-पूजा का विशेष
महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, बिना प्राण प्रतिष्ठा
के मूर्ति की पूजा नहीं करनी चाहिए। इस प्रकार
की अनदेखी करने से व्यक्ति को पूजा का
शुभ फल प्राप्त नहीं होता है।

जानिए मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
 क्यों की जाती है और
इसकी प्रक्रिया क्या होती है।

धर्म गुरुओं के अनुसार, मंदिर या घर
पर मूर्ति स्थापना के समय प्रतिमा रूप
को जीवित करने की विधि को प्राण
प्रतिष्ठा कहा जाता है।

धार्मिक मत है कि प्राण प्रतिष्ठा के
पश्चात मूर्ति रूप में उपस्थित देवी-देवता
की पूजा-उपासना की जाती है।

प्राण शब्द का अर्थ है जीवन शक्ति
और प्रतिष्ठा का अर्थ है स्थापना। प्राण
प्रतिष्ठा का शाब्दिक अर्थ है, जीवन शक्ति
की स्थापना करना या देवता
को जीवन में लाना।

प्राण प्रतिष्ठा के लिए सबसे पहले
देवी-देवताओं की प्रतिमा को गंगाजल
या कम से कम 5 नदियों के जल से
स्नान कराया जाता है।

इसके पश्चात, मुलायम वस्त्र से मूर्ति को
पोछने के बाद देवी-देवता के रंग अनुसार
नए वस्त्र धारण कराए जाते हैं। 

प्रतिमा को शुद्ध एवं स्वच्छ स्थान
पर विराजित किया जाता है और
चंदन का लेप लगाया जाता है।

इसी समय मूर्ति का खास तरीके से शृंगार
किया जाता है और बीज मंत्रों का पाठ
कर प्राण प्रतिष्ठा की जाती है।

इस समय पंचोपचार कर विधि-विधान
से भगवान की पूजा-अर्चना की जाती है
और अंत में आरती कर लोगों को
प्रसाद वितरित किया जाता है।

मान्यता है कि मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा
करने, ईश्वर की पूजा करने से भय से
मुक्ति मिलती है। सभी बाधाओं से मुक्ति
मिलती है और कष्ट दूर होते हैं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here