किस दिन
मनाई जाएगी
देव दीपावली

Dharm

सनातन धर्म में कार्तिक का महीना
बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

मान्यता है कि इस दिवाली में मनुष्य ही
नहीं बल्कि देवता भी दीप जलाकर खुशियां
मनाते हैं। इस वर्ष देव दीपावली का पर्व
26 नवंबर को मनाया जाएगा।

इस साल कार्तिक पूर्णिमा तिथि 26 नवंबर
रविवार को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट
से अगले दिन 27 नवंबर को दोपहर
02 बजकर 45 मिनट तक है।

देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा तिथि में
प्रदोष व्यापिनी मुहूर्त में मनाई जाती है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक
महीने की पूर्णिमा तिथि को भगवान
शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस
का वध किया था।

राक्षस के आतंक के अंत के बाद
सभी देवता गण ने इस दिन काशी में अनेक
दीपक जलाकर उत्सव मनाया था।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here