वासुकी नाग को मां ने क्यों दिया श्राप?

Dharm

पौराणिक कथाओं के मुताबिक ब्रह्मांड में नागों का जन्म नाग माता कद्रू से हुआ था।

लेकिन, एक बार नागमाता इतनी क्रोधित हुईं कि उन्होंने अपने ही बच्चों को जलकर भस्म हो जाने का श्राप दे दिया।

उनके इस श्राप से भगवान विष्णु के साथ रहने वाले शेषनाग और शिव के गले में रहने वाले वासुकी नाग की जान पर भी बन आई।

दरअसल, महाभारत के अनुसार महर्षि कश्यप की कुल 13 पत्नियां थीं। इन्हीं में से उनकी 2 पत्नियां कद्रू और विनता भी थीं।

कद्रू ने एक हजार नागों को जन्म दिया, जबकि विनता गरुण और अरुण नाम के पक्षियों की मां बनीं।

कद्रू हमेशा विनता से जलती थीं। कद्रू ने एक बार विनता को अपने जाल में फंसाकर दासी बनाने की योजना बनाई।

एक बार समुद्र मंथन से निकला दिव्य, सफेद घोड़ा उच्चैश्रवा कद्रू और विनता के सामने से गुजरा।

उसे देखकर कद्रू ने कहा कि इस घोड़े की पूंछ काली है, जबकि विनता ने उसकी सफेद पूंछ देखी थी। इस बात पर दोनों में शर्त लग गई।

कद्रू ने शर्त जीतने के लिए अपने नाग पुत्रों से कहा कि वे अपना आकार छोटा कर घोड़े की पूंछ से लिपट जाएं, ताकि वह काली नजर आए।

कई नागों ने नागमाता की आज्ञा मान ली, लेकिन सबसे बड़े पुत्र शेषनाग और मंझले पुत्र वासुकी समेत कुछ नागों ने इस बात का विरोध किया।

इससे क्रोधित कद्रू ने उनकी बात न मानने वाले नागों को श्राप दे दिया कि वे पांडव वंशी राजा जनमेजय के नागयज्ञ में जलकर भस्म हो जाएंगे।

आखिर में कद्रू का यह श्राप सच साबित हुआ। तक्षक नाग के परीक्षित को काटने से क्रोधित जनमेजय ने यज्ञ किया, तो उसकी अग्नि में अनगिनत सांप जलकर भस्म हो गए।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here