कृष्ण के पुत्र ने बनवाया सूर्य मंदिर!

Dharm

आपने 10 रुपए के नोट के पीछे कोणार्क सूर्य मंदिर का चित्र जरूर देखा होगा। इससे जुड़ी एक पौराणिक कथा है।

मान्यता है कि श्रीकृष्ण के पुत्र साम्ब ने एक बार नारद मुनि के साथ अभद्र व्यवहार किया।

इससे क्रोधित नारद ने साम्ब को श्राप दे दिया और साम्ब को कुष्ठ रोग हो गया।

साम्ब ने चंद्रभागा नदी में कई वर्ष तपस्या की। इससे प्रसन्न हुए सूर्य देव ने साम्ब को रोगमुक्त कर दिया।

इसके बाद चंद्रभागा में स्नान कर रहे साम्ब को सूर्य देव की एक मूर्ति मिली, जिसे विश्वकर्मा ने खुद बनाया था।

साम्ब ने कोणार्क में भव्य सूर्य मंदिर का निर्माण कराया और वहां मूर्ति की स्थापना की।

एतिहासिक साक्ष्यों के मुताबिक इस मंदिर का निर्माण 13वीं सदी में गंग वंश के राजा नृसिंह देव प्रथम ने कराया था।

मंदिर को इस तरह बनाया गया है कि सूरज की पहली किरणें पूजा करने की जगह और भगवान की मूर्ति पर ही पड़ें।

मंदिर का आकार सूर्य देवता के रथ की तरह है। इस रथ में 12 जोड़ी पहिए हैं, जिसे 7 घोड़े खींचते नजर आते हैं।

यह 7 घोड़े सप्ताह के 7 दिनों और 12 पहिए साल के 12 महीनों के प्रतीक माने जाते हैं।

इनमें से चार पहियों को इस्तेमाल समय बताने के लिए धूपघड़ी की तरह किया जाता है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here