वैसे तो भगवान भाव के भूखे होते हैं, इसके लिए शुद्ध मन से प्रार्थना करना ही काफी है। फिर भी पूजा-पाठ के दौरान छोटी-मोटी चूक हो ही जाती है।
ऐसे में गलतियां होने पर मन में आशंका सताती रहती है कि कहीं भगवान हमसे नाराज न हो जाएं।
लेकिन, शास्त्रों में ऐसी गलतियों के लिए कई मंत्र दिए गए हैं, जिनका उच्चारण कर हम भूल-चूक के लिए देवी-देवताओं से क्षमा मांग सकते हैं।
हर देवी-देवता के लिए अलग-अलग क्षमा मंत्र हैं, जिनका उच्चारण हम पूजा के अंत में कर सकते हैं।
आवाहनं न जानामि न जानामि विसर्जनम्। पूजां चैव न जानामि क्षमस्व परमेश्वर।मंत्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं जनार्दन।यत्पूजितं मया देव। परिपूर्ण तदस्तु में।
विष्णु देव क्षमा याचना मंत्र
01
02
आवाहनं न जानामि न जानामि तवार्चनम्। पूजां श्चैव न जानामि क्षम्यतां परमेश्वर। मंत्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं सुरेश्वरं।यत्पूजितं मया देव परिपूर्ण तदस्मतु।