इस काम से घर
में बरसेगा धन
Dharm
सनातन धर्म में संक्रांति का बहुत महत्व है।
मकर संक्रांति की तरह ही और भी कई
मौकों पर संक्रांति का योग बनता है।
हर संक्रांति का अलग महत्व है।
सूर्य हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में
प्रवेश करता है। इसलिए साल में
12 राशियों से संबंधित कुल 12 संक्रांति
मनाई जाती हैं।
इस बार बसंत पंचमी से एक दिन पहले
सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए
इस दिन कुंभ संक्रांति मनाई जाती है।
कुंभ संक्रांति का बहुत महत्व है। इस दिन
कुछ विशेष काम करने से घर में धन की
बारिश होती है, परेशानियां दूर हो जाती हैं।
मान्यता है कि कुंभ संक्रांति के दिन घर के
दरवाजे पर दीपक जलाने से भगवान विष्णु
और मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
अगर आप चाहते हैं कि लक्ष्मी आपके घर
में वास करें, तो स्नान-ध्यान के बाद दरवाजे
पर दीपक जरूर जलाएं।
कुंभ संक्रांति के दिन सुबह स्नान के बाद
सूर्य देव को अर्घ्य देने से घर में सुख और
संपत्ति बढ़ती है।
इस विशेष दिन अगर सूर्य चालीसा का
पाठ कर सूर्य देव की आराधना की जाए
तो काल भी आपका कुछ नहीं
बिगाड़ सकता।
कुंभ संक्रांति के दिन काले दिल का दान
करना शुभ माना गया है। मान्यता है कि
इससे कुंडली के दोष कम हो जाते हैं।
मकर संक्रांति की तरह ही कुंभ संक्रांति
के दिन भी दान का बहुत महत्व है। गरीबों
को भोजन, कपड़े दान करने से
पुण्य बढ़ता है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here