1. मधुमंगल
मधुमंगल के पिता ऋषि सांदीपनि और मां सुमुखी थीं। मधुमंगल को स्वादिष्ट खाना बहुत पसंद था। कृष्ण इन्हीं के लिए माखनचोर बने थे।
2. श्रीदामा
ये कृष्ण के सबसे विश्वासपात्र मित्र थे, जो गोलोक में उनके साथ रहते थे। राधा के श्राप की वजह से उन्होंने शंखचूड़ नाम के राक्षस के रूप में जन्म लिया था।
3. सुदामा
सुदामा के पिता मटुक और माता रोचना देवी थीं। गरीब परिवार में जन्मे सुदामा कृष्ण के सबसे प्रिय मित्र थे। दोनों ने सांदीपनि के आश्रम में साथ में शिक्षा ली थी।
4. भद्रसेन
भद्रसेन भी कृष्ण के विश्वासपात्र मित्र थे, जो बचपन में कृष्ण की लीलाओं के समय उनकी सेना के सेनापति की भूमिका निभाते थे।
5. सुबाला
भगवान कृष्ण के प्रमुख ग्वाल मित्रों में से एक सुबाला नीले वस्त्र, रत्न और फूलों से सजे-धजे रहते थे। सुबाला ही कृष्ण और राधा की मुलाकात की व्यवस्था करते थे।
6. उज्ज्वला
नारंगी रंग के वस्त्र पहनने वाले उज्ज्वला बहुत चंचल थे। वह कृष्ण के संदेश राधा तक पहुंचाते थे।
7. अर्जुन
चमकीले लाल कमल जैसे रंग वाले अर्जुन के पिता सुदक्षिणा और माता भद्रादेवी थीं। वह हमेशा राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम में डूबे रहते थे।
8. गंधर्व
चांदनी के रंग वाले गंधर्व की माता मित्रा देवी और पिता आत्मा विनोका हैं। चचंल स्वभाव वाले गंधर्व श्री कृष्ण को बहुत प्रिय थे।
9. वसंत
चंद्रमा की तरह चमकते वस्त्र, रत्नों और फूलों की माला धारण करने वाले वसंत की मां सारदी देवी और पिता पिंगला थे।
10. सुभद्रा
सुभद्रा का रंग बहुत ही सुंदर है। वह पीले वस्त्र और विभिन्न आभूषण पहनते हैं। सुभद्रा के पिता उपनंद और माता तुला देवी थीं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें