माघ पूर्णिमा 4 फरवरी, रात 09:29 पर शुरू होगी। उदया तिथि अगले दिन है इसलिए माघ पूर्णिमा 5 फरवरी को मनाई जाएगी।
माघ पूर्णिमा स्नान का शुभ समय 5 फरवरी, सुबह 05:22 से सुबह 06:14 तक है। पूर्णिमा का समापन रात 11:58 पर होगा।
माघ पूर्णिमा पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 07:07 से दोपहर 12:13 तक है। माघ पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा भी कहते हैं।
ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार, माघ पूर्णिमा पर भगवान विष्णु गंगा में निवास करते हैं। इसलिए इस दिन गंगा स्नान और दान का महत्व है।
ग्रंथों में माघ को भगवान भास्कर और श्रीहरि विष्णु का महीना बताया गया है।
माघ मास में व्रत, दान और पूजा न कर पाएं तो माघ पूर्णिमा पर सूर्योदय से पहले उठकर गंगा नदी या प्रयागराज में तीन नदियों के संगम में नहाने से पुण्य मिलता है।