मंत्र जाप करते वक्त हमें बहुत सी सावधानियां बरतनी होती हैं, लेकिन अक्सर लोग इसमें लापरवाही करते हैं।
दरअसल, उन्हें संस्कृत का सही ज्ञान नहीं होता, जिसके कारण मंत्रों के उचारण में गलती होती है।
मंत्रों के गलत उच्चारण से व्यक्ति पर इसका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है। जानिए कौन सी गलतियां कभी न करें।
1. गलत उच्चारण
आप मंत्रों का गलत उच्चारण करते हैं, कुछ की जगह कुछ बोल देते हैं, तो इससे आपके अधूरे ज्ञान का पता चलता है।
2. मानसिक शांति की कमी
अवधान का मतलब होता है सही से उस पूजा पर ध्यान केंद्रित न करना, व्याकुल रहना, जिससे मंत्र का प्रभाव कम हो जाता है।
मंत्र का जाप करते समय सबसे जरूरी है मानसिक शांति और एकाग्रता कायम रखना।
3. ध्वनि तरंगों की अनदेखी
मंत्र की ध्वनि तरंगों का एक सही स्वर और ताल महत्वपूर्ण होते हैं। जिसमें गलत स्वर या ताल से उत्पन्न ध्वनि से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
4. गलत स्थान
आप मंत्र का जाप करते समय सांत स्थान का चयन करें। गलत जगह का चुनाव करने से भी आपके मंत्र जाप में रुकावट आती है।
5. संदेह और अविश्वास
बिना मंत्र के महत्व को जाने उसका जाप करना। किसी चीज को लेकर मन में संदेह का होना।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें