शनि देव की
पूजा में कभी न करें
ये गलतियां
Dharm
शनि देव की दृष्टि को शुभ नहीं माना जाता।
इसलिए कभी भी उनकी ऐसी मूर्ति
की पूजा नहीं करनी चाहिए,
जिसमें उनकी आंखें खुली हुई हों।
मंदिर में पूजा करते वक्त शनि देव
की प्रतिमा के सामने नहीं खड़े
होना चाहिए। न ही उनकी आंखों में
आंखें डालकर दर्शन करना चाहिए।
पूजा करते वक्त हमेशा शनि देव की
मूर्ति के दायीं या बायीं तरफ खड़े होकर
ही उनके दर्शन करने चाहिए।
शनि देव की दृष्टि से बचने का सबसे
अच्छा उपाय है कि उनकी मूर्ति की जगह
शनि के शिला रूप की पूजा करें।
शनि देव की पूजा में लाल रंग या लाल
फूल का इस्तेमाल न करें। लाल रंग मंगल
का प्रतीक है, जो शनि का शत्रु ग्रह है।
यही नहीं, भूलकर भी तांबे के बर्तनों का
इस्तेमाल शनि देव की पूजा में नहीं
करना चाहिए। तांबे का संबंध सूर्य देव
से माना जाता है। सूर्य पुत्र होने बावजूद
शनि की उनसे शत्रुता है।
शनि देव की पूजा में सिर्फ नीले या
काले रंग का प्रयोग ही करें।
पूजा के दौरान हमेशा लोहे के
बर्तनों का इस्तेमाल करें।
पीपल के पेड़ की पूजा करने से शनि देव
की कृपा बरसती है। शनिवार को सरसों के तेल
का दीपक जलाएं। उन्हें तेल अर्पित करते
वक्त ध्यान रखें कि वह गिरने न पाए।
सरसों का तेल और काले रंग वाली
चीजों जैसे काली उड़द, काले कपड़े और
चमड़े के जूते-चप्पल का दान करने से भी
शनि देव भक्तों पर प्रसन्न होते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here