भारत की 4 शापित नदियां
Dharm
देश में 400 से ज्यादा नदियां हैं। इन्हीं नदियों के किनारे सभ्यताएं विकसित हुईं और गांव, कस्बे शहर बसे।
जीवन देने वाली इन नदियों को बहुत श्रद्धा से देखा जाता है, लेकिन देश में कई नदियां शापित भी मानी जाती हैं।
माना जाता है कि इन नदियों को शाप मिला हुआ है, जिसकी वजह से लोग इनका पानी तक छूने से डरते हैं।
1. कर्मनाशा
नदीबिहार और उत्तर प्रदेश में बहने वाली यह नदी दोनों ही राज्यों में बहुत अशुभ मानी जाती है।
माना जाता है कि इस नदी को श्राप मिला हुआ है, इसलिए जो भी इसका पानी छू लेते हैं, उसके बनते काम भी बिगड़ जाते हैं।
2. चंबल नदी
जानापाव पर्वत से निकलने वाली चंबल मध्य प्रदेश में बहती है। मान्यता है कि यह नदी जानवरों के खून से उत्पन्न हुई है।
लोककथाओं के मुताबिक राजा रंतिदेव ने हजारों निर्दोष जानवरों की बलि दी, जिनके खून से यह नदी उत्पन्न हुई।
एक और कहानी के मुताबिक चंबल के किनारे ही कौरवों-पांडवों के बीच जुए में द्रौपदी को दांव पर लगाया गया था।
इस अपमान से क्रोधित द्रौपदी ने चंबल नदी के मूक बने रहने पर उसे श्राप दे दिया था।
3. फल्गु नदी
झारखण्ड से बिहार तक बहने वाली यह नदी भी शापित है। राम, लक्ष्मण और सीता इस नदी के किनारे दशरथ का श्राद्ध करने गए।
राम-लक्ष्मण श्राद्ध के लिए सामग्री लेने गए। उन्हें लौटने में देर होने लगी तो सीता ने नदी को साक्षी बनाकर पिंडदान कर दिया
राम जब लौटे तो नदी ने झूठ बोल दिया। इससे नाराज सीता ने श्राप दिया कि इस नदी को कभी भी पूजनीय नहीं माना जाएगा।
4. कोसी नदी
नेपाल से निकली कोसी बिहार में बहती हुए गंगा में मिल जाती है। कहते हैं कि इसमें स्नान करने वाला कभी जीवित नहीं बचता।
मान्यता है कि कोसी नदी को एक ऋषि ने श्राप दे दिया था, जिनकी तपस्या कोसी की वजह से भंग हो गई थी।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here