अगर आप चाहते हैं कि हरदम आपके वॉलेट में पैसे और लक्ष्मी बनी रहें, तो भूलकर भी अपने वॉलेट में ये चीजें कभी भी न रखें।
1. फटे हुए नोट
अपने वॉलेट में फटे और पुराने नोट न रखें। ऐसा करने से घर में तंगी आ जाती है।
2. उधारी की पर्चियां
वॉलेट में अपनी उधारी का बिल या पर्चियां न रखें। ऐसा करने से नकारात्मक उर्जा आ जाती है और धन की कमी होती है।
3. छोटे सिक्के
अपने वॉलेट में छोटे सिक्के रखने से बचें। वॉलेट में केवल जरूरी सिक्कों को ही रखें।
4. पुरानी तस्वीरें
अपने वॉलेट में पुरानी तस्वीरें और बेकार चीजें न रखें। ऐसा करने से लक्ष्मी मां रुष्ट हो जाती हैं।
5. बेकार के कार्ड
कोई भी बेकार कार्ड न रखें। ऐसा करने से आपके वॉलेट में पैसा नहीं रुकता और खर्च हो जाता है।
6. कर्ज के कागज
अपने वॉलेट या पर्स में कर्ज के दस्तावेज न रखें। ऐसा करने से कर्ज बढ़ता है और गलत प्रभाव पड़ता है।
7. नकली नोट या सिक्के
नकली नोट को और सिक्कों को अपने वॉलेट में रखना सही नहीं माना जाता है।
इन सब गलतियों को करने से बचें। ऐसा करने से आपके घर में लक्ष्मी बनी रहेगी और कभी तंगी नहीं होगी।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें